मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
उत्तर प्रदेश

पति-पत्नी की मोहब्बत पर भारी पढ़ गयी राजनीति, जल्द लेंगे तलाक

प्रकाशित: Mar 22, 2022 21:18रिपोर्ट: Navtej TV

सियासत में कोई किसी का नहीं होता है और ऐसा ही यूपी की सियासत में देखने को मिल रहा है। हर बार चुनावों में देखने को मिलता है कि सत्ता के लिए हर कोई अपने आप को साबित करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। इस बार बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री को देखकर लग रहा है कि राजनीति के लिए पति और पत्नी ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है।

Ukrainian लड़कियां Dating Site के जरिये ढूंढ रही है शादी के लिए विदेशी लड़के!

उत्तर प्रदेश की सियासत में स्वाति सिंह और दयाशंकर सिंह को लेकर कई प्रकार की खबरे आती रहती हैं लेकिन इस बार दोनों एक दूसरे को साबित करने के लिए पूरी ताकत लगा दी। स्वाति सिंह ने दयाशंकर सिंह के खिलाफ तलाक का मुकदमा फिर से शुरू करने का फैसला कर लिया है।


कुछ समय पहले स्वाति सिंह अपने परिवार के लिए सड़क पर उतरी थीं और दयाशंकर सिंह के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार थी। लेकिन अब स्वाति अपने पति से अलग होना चाहती हैं। इस दोनों ने एक ही सीट से टिकट मांगा था लेकिन बीजेपी ने सरोजनीनगर सीट से राजेश्वर सिंह को टिकट दिया और दयाशंकर को बलिया से टिकट दिया। इसके बाद दोनों में दूरियां ज्यादा बढ़ गयी और इसी वजह से पत्नी ने अपने पति को छोड़ने का फैसला कर लिया।

स्वाति सिंह अब दयाशंकर सिंह से किसी प्रकार का रिश्ता नहीं रखना चाहित है और इसी वजह से अलग होने का फैसला किया है। लेकिन इस बात को सभी जानते है कि राजनीति में जब कुछ नहीं मिला तो सा​थ रहने का क्या फायदा और अलग होने का फैसला कर लिया।