T-20 मैच में 11 नहीं 15 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, नया नियम होगा लागू
क्रिकेट में 11 खिलाड़ी होने का नियम होता है और अगर किसी खिलाड़ी को चोट लग जाती है तो टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ ही मैच खेलना पड़ता है। लेकिन अब इस नियम में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। टी20 में अब टीम को 11 की जगह 15 खिलाड़ी रखने का मौका मिलेगा। अब 4 एक्स्ट्रा प्लेयर्स रखने का ऑप्शन देने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
OYO Room में Customer बनकर पहुंची Police और मुंह छुपाते हुए भागने लगी लड़कियां!
यह नियम 11 अक्टूबर से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लागू होगा। टॉस से पहले टीमों को 11 प्लेयर के साथ ही चार इम्पैक्ट प्लेयर का नाम भी देना होगा। मैच के 14वें ओवर से पहले इंपैक्ट खिलाड़ी का उपयोग किया जा सकेगा। जिस खिलाड़ी को मैच के बीच में बाहर कर इम्पैक्ट खिलाड़ी को लाया जाएगा इसके बाद उसको फिर से मौका नहीं मिलेगा।

टी.20 में प्लेइंग इलेवन के खिलाड़ियों के साथ ही 12वें खिलाड़ी का नाम भी देना होता है लेकिन वह केवल फील्डिंग कर सकता है। लेकिन नए नियम के बाद वह सभी काम कर सकेगा। इस नियम के आने से मैच बहुत ज्यादा रोमांचक हो जाएगा।





