मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

T20 World Cup 2021: विश्व कप में भारतीय टीम का सफर लगभग खत्म

प्रकाशित: Nov 02, 2021 18:24रिपोर्ट: Navtej TV
जयपुर: भारतीय टीम की लगातार दूसरी हार के बाद विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के आसार बहुत कम नजर आ रहे है क्योंकि भारतीय टीम को अब केवल ग्रुप—2 में होने वाले मैचों में कोई बड़ा उल्टफेर ही सेमीफाइनल तक पहुंचा सकता है। विश्व कप के ग्रुप—2 में पाकिस्तान की टीम ने लगभग सेमीफाइलन में अपनी जगह पक्की कर ली है साथ ही न्यूजीलैंड भी इस दौड़ में ज्यादा पीछे नहीं है। भारतीय टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन करके दिखाया है उसको लेकर कई प्रकार के सवाल खड़े हो रहे हैं। कई पूर्व किक्रेटरों ने कुछ खिलाड़ियों को मौका नहीं देने और विराट की कप्तानी को लेकर भी सवाल खड़े करने शुरू कर दिये है। अगर आने वाले मैचों में भारतीय टीम को जीत भी मिलती है तो वह कोई बड़ी बात नहीं होगी क्योंकि आने वाले मैचों में सबसे कमजोर टीमों के साथ मैच होगा।

भारतीय टीम का अगला मुकाबला 3 नवंबर को अफगानिस्तान से, 5 नवंबर को स्काटलैंड और 8 नवंबर को नामीबिया से होगा और विराट को इस बात का ध्यान रखना होगा कि इन तीनों मैच में भारत को कम से कम 75 रन से जीत दर्ज करनी होगी जिससे नेट रन रेट के मामले में वह पीछे नहीं रहे। इसके साथ भारतीय टीम को प्रार्थना करनी होगी कि न्यूजीलैंड बस एक मैच और हार जाये ताकि उसके अंक भी भारत के बराबर हो जाए। भारत टीम के साथ न्यूजीलैंड को भी अफगानिस्तान को हराना होगा। ग्रुप—1 से इंग्लैंड की टीम और ग्रुप—2 से पाकिस्तान ने सेमीफाइलन में अपनी जगह बना ली है।
टी20 विश्व कप 2021 की अंक तालिका ग्रुप-1 टीम मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट1, इंग्लैंड 4 4 0 8 3.1132.दक्षिण अफ्रीका 3 2 0 4 0.2103.ऑस्ट्रेलिया 3 2 1 4 -0.6274. श्रीलंका 3 1 3 2 -0.4925. वेस्टइंडीज 3 1 2 2 -1.5986. बांग्लादेश 3 0 0 0 -1.069
- ग्रुप-2 टीम मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट1 पाकिस्तान 3 3 0 6 0.6382. अफगानिस्तान 3 2 1 4 3.0973. न्यूजीलैंड 2 1 1 2 0.7654. नामीबिया 2 1 1 2 -1.2875. भारत 2 0 2 0 -1.6096. स्कॉटलैंड 2 0 2 0 -3.562