T20 World Cup के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें पूरी स्क्वॉड
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी.20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो चुकी है। बीसीसीआई द्वारा टीम का ऐलान किया गया जिसमें कोई नया बदलाव देखने को नहीं मिला। जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की टीम में वापसी हुई है तो शमी और बिश्नोई को भी मौका दिया गया है।
टी.20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीमः
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह
स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर

टी.20 वर्ल्डकप में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
23 अक्टूबरः भारत बनाम पाकिस्तान
27 अक्टूबरः भारत बनाम ए 2
30 अक्टूबरः भारत बनाम साउथ अफ्रीका
2 नवंबर. भारत बनाम बांग्लादेश
6 नवंबर. भारत बनाम बी 1





