मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

T20 World Cup: पाकिस्तान का होगा ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला तो इंग्लैंड से भिड़ेगी न्यूजीलैंड

प्रकाशित: Nov 08, 2021 14:52रिपोर्ट: Navtej TV
टी-20 वर्ल्ड कप-2021 के सुपर-12 के लगभग सभी मुकाबले हो चुके है और इसके साथ ही टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का शेड्यूल तय हो गया है। अगर बात ग्रुप-1 की तो इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचे है तो ग्रुप-2 से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में एंट्री मारी है। इस विश्व कप में भारत, वेस्ट इंडिज, अफ्रिका और श्रीलंका जैसी दिग्गज टीमों को अंतिम चार में जगह नहीं मिल पाई है।


सेमीफाइनल की बात करें तो ग्रुप-1 की टॉपर इंग्लैंड 10 नवंबर को न्यूजीलैंड के साथ अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम भिड़ेगी तो दूसरी तरफ ग्रुप-2 की टॉपर पाकिस्तान टीम का ऑस्ट्रेलिया के साथ 11 नवंबर को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों मैचों का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। जो भी टीम सेमीफाइनल में जीत हासिल करती है तो उसे इस टूर्नामेंट का अंतिम मुकाबला 14 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा। इस विश्व कप में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है और वह इस खिता​ब को जीतने वाली टीमों में सबसे प्रबल दावेदर मानी जा रही है।
आने वाले मैचों की समय सारणी-
पहला सेमीफाइनल: इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड, अबू धाबी, 10 नवंबर को शाम 7:30 बजेदूसरा सेमीफाइनल: पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया, दुबई, 11 नवंबर को शाम 7:30 बजे

फाइनल: सेमीफाइनल की विजेता टीम के बीच, दुबई, 14 नवंबर शाम 7:30 बजे