टीम इंडिया ने तोड़ दिया पाकिस्तान का ये विश्व रिकॉर्ड, हिटमैन ने रचा नया इतिहास
भारतीय टीम की कमान जब से रोहित शर्मा ने संभाली तब से टीम का प्रदर्शन बहुत ही शानदार हो रहा है। श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच टीम इंडिया ने एकतरफा मुकाबले में 62 रन से मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने लगातार 10वीं जीत हासिल करते हुए पाकिस्तान के लगातार 9 जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अगर भारतीय टीम को विश्व रिकॉर्ड बनाना है तो सीरीज के दोनों मैच में को जीतना होगा इसके बाद वह 12 मैच जीतकर अफगानिस्तान के रिकॉर्ड (12 जीत) के बराबर चली जाएगी।
कहीं पूजा तो कहीं मांगी जा रही है दुआ, अपनों की वापसी का इंतजार
टीम इंडिया का प्रदर्शन जिस तरह का दिख रहा है उसे देखकर लग रहा है कि इस सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ होना तय है। इस मैच में रोहित का अर्धशतक नहीं लगा लेकिन 44 रनों की पारी खेलते ही वह दुनिया में सबसे ज्यादा टी20 मैच में रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है।
भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 199/2 का स्कोर बनाया और इस विशाल स्कोर में ईशान किशन की 89 रनों की धमाकेदार पारी भी शामिल है। इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरे श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन ही बना पायी और मैच हार गयी।

6 साल से भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सरजमी पर मैच नहीं हारी है। 2016 में आखिरी बार टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। दीपक हुड्डा का ये पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच रहा और वह टीम इंडिया के लिए टी-20 डेब्यू करने वाले वह 97वें खिलाड़ी बने है।
दोनों टीमें-
IND: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, रवींद्र जडेजा, वेंकटेश अय्यर, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल
SL: पाथुम निसांका, कामिल मिशारा, चरित असलंका, दिनेश चंडीमल (विकेटकीपर), जेनिथ लियानागे, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, दुष्मंता चमीरा, लाहिरु कुमारा।





