मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

राजकोट में इस खिलाड़ी ने बचाई टीम इंडिया की लाज, अंतिम मैच होगा रोमांचक

प्रकाशित: Jun 18, 2022 17:30रिपोर्ट: Navtej TV

भारत और फ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया ने अफ्रीका को 82 रनों से हराकर सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है। भारत को शुरूआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था और इसके बाद टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए दो जीत हासिल करके सीरीज में बराबरी कर ली है।

राजकोट में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने 169 रन बनाए और बाद में साउथ अफ्रीका को सिर्फ 87 रनों पर ऑलआउट कर सीरीज में जबरदस्त वापसी की है। इस सीरीज का परिणाम अंतिम मैच से होगा और दोनों टीमें जीत हासिल करने का प्रयास करेगी।

Raat होते ही पति बन जाता है औरत, लगाता है होठों पर Lipstick, बिंदी और फिर करता है..

टीम इंडिया के लिए आवेश खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए है और युजवेंद्र चहल ने भी 2 अहम विकेट अपने नाम किए है।अफ्रीकी टीम के 9 ही विकेट गिरे लेकिन कप्तान टेंबा बावुमा रिटायर्ड हर्ट हो गए तो टीम को ऑलआउट मान लिया गया।

भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 169 का स्कोर बनाया जिसमें दिनेश कार्तिक ने सिर्फ 27 बॉल में 55 रन बनाकर टीम इंडिया की लाज बचाई।कप्तान पंत ने 23 बॉल में 17 रन बनाए लेकिन हार्दिक पंड्या ने 31 बॉल में 46 रन बनाए।


दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतः ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत , हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल।

साउथ अफ्रीकाः क्विंटन डि कॉक, टेंबा बावुमा, रेसी वान डेर डुसेन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ड्वेन प्रिटोरियस,मार्को येन्सन, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज, एनरिक नोर्त्या और तबरेज शम्सी।