टीम इंडिया ने आयरलैंड को 4 रन से हराया, सीरीज 2-0 से जीती
दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने आयरलैंड को हराकर सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। इस जीत के हीरो रहे दीपक हुड्डा ने (104 रन) की शतकीय पारी खेलकर टीम को 200 रनों के पार पहुंचा दिया। दीपके साथ संजू सैमसन की 77 रनों तूफानी ने टीम का स्कोर 225/7 का स्कोर बनाया।
पुलिस की नाकामी से kanhaiya lal हुआ सिर कलम
इस स्कोर का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन अंत में वह 4 रन से मैच हार गई। 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 221 रन ही बनाए जब अंतिम ओवर में 17 रन की जरूरत थी तो उमरान मलिक ने 12 देकर ही मैच का नतीजा अपने पाले में करवा दिया।
आयरलैंड के कप्तान एंडी बलबिर्नी ने 60 की तूफानी पारी तो हैरी टेक्टर ने 39 और जॉर्ज डॉकरेल ने 34 रन की पारी खेलकर अपना दम दिखाया। टीम इंडिया ने इस साल टी-20 फॉर्मेट में तीसरी सीरीज जीत ली है और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 2-2 से बराबर हुई थी। दीपक हुड्डा टी-20 इंटरनेशनल में शतक जमाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। दीपक और संजू ने दूसरे विकेट के लिए 176 रनों की सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी बना दिया।

प्लेइंग-11
भारतः ईशान किशन, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, उमरान मलिक और रवि बिश्नोई।
आयरलैंडः पॉल स्टर्लिंग, एंडी बलबर्नी , गारेथ डेलनी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, एंडी मैकब्रायन, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडेर, क्रेग यंग, कोनोर ओल्फेट और जोशुआ लिटिल।





