धोनी स्टाइल में राहुल ने दिलाई टीम को जीत, गेंदबाजी के आगे बेबस नजर अफ्रीकी खिलाड़ी
टीम इंडिया और अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी.20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है और टीम इंडिया ने 1-0 से बढ़त बना ली है। इस जीत के हीरो भारतीय तेज गेंदबाज रहे है जिन्होंने पावर पले में अफ्रीकी बल्लेबाजों को ढ़ेर कर दिया और इसके करण साउथ अफ्रीका 20 ओवर में आठ विकेट पर 106 रन बनाने में सफल हो पाई। भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने तीन, दीपक चाहर और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट लेकर इस जीत में अहम भूमिका निभाई।
मां-बेटे' के ऐसे Romantic Videos – देख के रह जायेंगे हैरान
इस मामुली लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बहुत खराब रही है। कप्तान रोहित और विराट सस्ते में आउट हो गए लेकिन इसके बाद टीम का नया शेर सूर्यकुमार ने शानदार अर्धशतकिय पारी खेलेकर टीम को जीत दिलाई। लेकिन दूसरे छोर पर खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल ने लंबे समय बाद सही मौके पर छक्का जड़कर टीम जीत दिलाई और अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

राहुल के इस छक्के को देखकर उनके फैंस धोनी स्टाइल बता रहे है क्योंकि धोनी ने कई बार टीम को छक्का जड़कर जीत दिलाई हैं। भारतीय टीम ने 16.4 ओवर में 2 विकेट पर 110 रन बनाकर जीत हासिल की है। दोनों के मध्य 80 रनों से ज्यादा की साझेदारी हुई जो टीम के लिए राहत की खबर है। इस जीत के बाद टीम को सीरीज जीतने के लिए एक मैच और जीतने की जरूरत है। इस सीरीज के बाद दोनों टीमें वनडे सीरीज खेलेगी और इसके बाद विश्व कप शुरू हो जाएगा।





