मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

टीम इंडिया इसी तरह खेलती रही तो टी20 विश्वकप से बाहर होना तय, जानें पूरा कारण

प्रकाशित: Sep 21, 2022 21:57रिपोर्ट: Navtej TV

टीम इंडिया का प्रदर्शन इस तरह का रहा है कि उसे देखकर हर कोई उसके भविष्य के बारे में बता सकता है। एशिया कप में जिस तरह का प्रदर्शन रहा है और उसी तरह का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में देखने को मिल रहा है। अगर इसी तरह का प्रदर्शन रहा तो टीम विश्वकप जीतने का सपना हमेशा के लिए भूल जाए। टीम इंडिया लगातर गलतियां करती जा रही है और मैच हारती जा रही है। लेकिन अब समय इन गलतियों से सीख लेने का क्योंकि समय बहुत कम बचा है।

Hotel में आशिकी करते पकड़े गए पति की जमकर हुई धुनाई, देखें VIDEO

टी.20 वर्ल्डकप 2021 में टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद कप्तान और कोच को बदला लेकिन इसका ज्यादा फायदा होता नहीं दिख रहा हैं। इस मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी को लेकर बदलाव किए जा रहे है लेकिन इसका परिणाम अच्छा नहीं है। एशिया कप में टीम इंडिया पाकिस्तान और श्रीलंका के सामने बेबस नजर आई थी और उसी तरह ऑस्ट्रेलिया के सामने नजर आई।


जसप्रीत बुमराह अगर टीम में नहीं होंगे तो टीम का जीत पाना आसान काम नहीं होगा। लेकिन अन्य गेंदबाजों की धार गायब है और 4 ओवर में 50 रन लुटा रहे है जीत की आशा कैसे की जा सकती है। अगर टीम 200 रन के लक्ष्य को नहीं बचा पाई तो फिर उनका जीतना आसान नहीं है। टीम अगर इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो विश्व कप में उसके बाहर होने के पूरे आसार है। गेंदबाजी के साथ फिल्डिंग में भी सुधार लाने की जरूरत है।

टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह

स्टैंडबाय खिलाड़ी - मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर