मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

पाकिस्तान का ये रिकॉर्ड तोड़ने से 3 कदम दूर है टीम इंडिया, जानें पूरी खबर

प्रकाशित: Jun 04, 2022 17:53रिपोर्ट: Navtej TV

भारतीय टीम पांच मैचों की घरेलू टी-20 सीरीज 9 जून से साउथ अफ्रीका के साथ खेलने जा रही है। इस सीरीज में अगर टीम इंडिया को जीत मिलती है तो वह कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। अगर टीम इंडिया इस सीरीज में तीन मुकाबले जीत जाती है तो वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीतने के मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ देगी।

Girls Hostel में नहाती हुई लड़कियों के न्यूड वीडियो बनाता था मालिक!

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 मैच जीतने के मामले में भारतीय टीम चौथे नंबर पर है और उसने 15 मैचों में से 9 मैचों में जीत हासिल की है। पाकिस्तान और इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 11 बार हराया है लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा टी-20 मैच ऑस्ट्रेलिया ने 14 बार जीते हैं। अगर भारतीय टीम को इस रिकॉर्ड की बराबरी करने है तो उसे सीरीज में क्लीन स्वीप करना होगा।


घरेलू पिच पर टी-20 मुकाबलों में भारत का प्रदर्शन औसत है और अफ्रीका के खिलाड़ियों को भी इन पिचों को अच्छा अनुभव हैं। भारत ने अफ्रीका के खिलाफ घर में 4 टी-20 मुकाबलों में सिर्फ 1 मैच में जी हासलि की है और 3 मैच गंवाए है। दोनों टीमे अभी तक दो टी-20 सीरीज खेली है जिसमें से अफ्रीका ने एक सीरीज जीती तो दूसरी सीरीज ड्रॉ रही थी।