मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

इतिहास रचने से महज एक कदम दूर है टीम इंडिया

प्रकाशित: Jul 26, 2022 17:24रिपोर्ट: Navtej TV

टीम इंडिया ने दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को दो रनों से मात देकर सीरीज जीतने के साथ 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 27 जुलाई, बुधवार को खेला जाएगा और टीम इंडिया का लक्ष्य सीरीज क्लीन स्वीप करना होगा। अगर टीम इंडिया तीसरे वनडे मुकाबले में जीत हासिल कर लेती है तो वह बहुत बड़ा इतिहास रच देगी।

हिजाब वाली छात्रा को डांटने पर महिला Teacher के फाड़े कपड़े, फिर हुआ ये कांड!

क्रिकेट के इतिहास के बार करें तो अभी तक टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ उसके घर में वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं कर सकी है। अगर ऐसे में तीसरा वनडे जीत जाती है तो वह इतिहास रच देगी। भारत और विंडीज के बीच कैरेबियाई धरती पर 9 वनडे सीरीज खेली गई थी जिसमें चार सीरीज वेस्टइंडीज के नाम तो पांच सीरीज भारत के नाम रही है।

इस टीम इंडिया शिखर धवन की कप्तानी में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और तीसरे मैच को जीतने का दम रखती है। दोनों मैचों की बात करें तो भारतीय खिलाड़ी गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर रहे है और इसी वजह से टीम सीरीज जीतने में कामयाब रही है। इस सीरीज में टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था लेकिन इसके बाद भी टीम ने शानदार जीत हासिल करके चयनकर्ताओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है।


2006 के बाद से भारत ने विंडीज के खिलाफ एक भी सीरीज नहीं गंवाई है और अब तक कुल 12 द्विपक्षीय सीरीज जीतने में कामयाब रही है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ किया था और अब उनकी सरजमी पर सूपड़ा साफ करने का शानदार मौका होगा।