एशिया कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया, रोहित और विराट के साथ राहुल का नहीं दिखा दम
भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल करके एशिया कप के सेमीफाइनल में तो प्रवेश कर लिया है लेकिन दोनों मैचों में सलामी बल्लेबाजों को प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। अगर दोनों मैचों की जीत का श्रेय किसी को दिया जाता है वह हार्दिक और सूर्यकुमार यादव का नाम सबसे पहले आता है।
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम को जीत तो मिल रही है लेकिन टी.20 वर्ल्डकप से पहले सलामी बल्लेबाजों का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा है। अगर पिछले दोनों मैचों की बात करें तो कप्तान रोहित और राहुल के साथ विराट कोहली के बल्ले से रन तो निकले है लेकिन इतनी धीमी गती से निकले है जो टी20 में किसी काम के नहीं है।
बाबा का चला Bulldozer तो महिला ने मुंडवाया सिर!
टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाजों का प्रदर्शन इस प्रकार का होगा टीम बड़े स्कोर को बनाने में और उसको हासिल करने में परेशानी होगी। एशिया कप की सबसे कमजोरी टीम हॉन्ग कॉन्ग के सामने भी भारतीय सलामी बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके और इसके कारण टीम विशाल स्कोर बनाने में सफल नहीं हो पाई।

कप्तान रोहित शर्मा 13 बॉल में 21 रन तो केएल राहुल ने 39 बॉल में 36 रन बनाकर टीम को संकट में डाल दिया। इसके बाद विराट ने लय पकड़ी लेकिन वह भी रनों की लिए तरसते नजर आए लेकिन दूसरी तरफ युवा बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने ऐसी बल्लेबाजी करके बताया की पीच में कोई कमी नहीं है बस हिट मारने की जरूरत है। अगर कल के मैच में सूर्यकुमार यादव ने आकर ऐसी तूफानी पारी नहीं खेली होती तो टीम 150 रन भी नहीं बना पाती।





