टीम इंडिया ने विश्व कप से बाहर होने की बताई ये बड़ी वजह
टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसको लेकर कई प्रकार के सवाल खड़े हो रहे हैं और इस बीच टीम इंडिया हार का ठीकरा आईपीएल पर फोड़ दिया है। आईपीएल में ज्यादा समय व्यस्त होने के कारणों पर पूर्व क्रिकेटरों ने सवाल किया है कि अगर उनको आराम करना था तो वह आईपीएल नहीं खेलते तो अच्छा होता। भारतीय टीम लगभग 10 साल बाद आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई तो सवाल खड़े होना वाजिब है लेकिन आईपीएल को हार का कारण बताकर टीम इंडिया आलोचनाओं से बच नहीं सकती।
पूर्व कप्तान कपिल देव और सुनील गावस्कर ने कहा है कि खिलाड़ियों को देश के लिए खेलना होगा ना कि आईपीएल के लिये। अगर आईपीएल में नहीं खेलते तो खिलाड़ियों को आराम मिलता और प्रदर्शन भी अच्छा देखने को मिलता। हार के बाद इस प्रकार के बयान देना किसी भी प्रकार से उचित नहीं है क्योंकि हार का कारण खिलाड़ी स्वंय है तो वह अपनी गलती की बजाय आईपीएल पर पल्ला झाड़ रहे हैं। कपिल देव ने कहा कि अगर खिलाड़ी देश से ज्यादा आईपीएल को प्राथमिकता देते है तो यह सही नहीं है क्योंकि वह आईपीएल के नहीं देश के लिए खेलते हैं।

इस विश्व कप में भारतीय टीम को शुरुआती दो मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था और इसके बाद ही खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर सवाल खड़े होने शुरू हो गये थे। इसके बाद सेमिफाइल में जाने की थोड़ी बहुत उम्मीद भी अफगानिस्तान की हार से खत्म हो गयी। विश्व कप के बाद बीसीसीआई को भी ध्यान देना होगा कि किसी बड़े मुकाबले से पहले आईपीएल मैचों का समय ऐसा कि खिलाड़ियों को आराम मिले और उनको आने वाले बड़े खिताबों में हार का कारण आईपीएल को नहीं बता सके।
अगले साल भी विश्व कप का आयोजन होगा ऐसे में इस बात ज्यादा ध्यान देना होगा की आईपीएल मैचों का आयोजन सही समय पर हो ताकि खिलाड़ियों को आराम मिले और ज्यादा व्यस्त नहीं रहे। भारतीय टीम को इस हार को भुलाकर आने वाले मैचों के साथ विश्व कप की तैयारी करने पर ज्यादा ध्यान दे क्योंकि भारतीय टीम को अब किसी बड़े खिताब को जीतकर अपनी ताकत दिखानी होगी।





