मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

बहुत सस्ते में मिल रहा है ये दमदार स्कूटर, सिंगल चार्ज करने पर दौड़ेगा 100 km

प्रकाशित: Apr 19, 2022 20:29रिपोर्ट: Navtej TV

इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर के बढ़ते Demand और पेट्रोल की बढ़ती रेट के कारण वाहन निर्माता कॉम्पनियों ने इस सेगमेंट में अपने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर लॉन्च करने शुरू कर दिए हैं। जिसमें बजाज, टीवीएस, हीरो मोटोकॉर्प जैसी बड़ी कंपनियों के साथ नए स्टार्टअप और छोटी देसी कंपनियां भी शामिल हैं। जिसके चलते बाजार में आज इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की एक बड़ी रेंज मौजूद है। आज हम बात कर रहे हैं इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बनाने वाली देसी कंपनी टेक इलेक्ट्रा के इलेक्ट्रिक स्कूटर टेक इलेक्ट्रा इमर्ज ( Techo Electra Emerge Electric Scooter ) के बारे में जो लंबी रेंज के साथ आने वाला स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर है।

स्कूटर के बैटरी पैक और पावर की बात करें तो इसमें 60 V, 30 Ah क्षमता वाला लिथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है जिसके साथ 250 वाट पावर वाली मोटर दी गई है जो बीएलडीसी तकनीक पर आधारित है। इस बैटरी पैक की चार्जिंग को लेकर कंपनी का दावा है कि ये बैटरी नॉर्मल चार्जर से चार्ज करने पर ये बैटरी 3 से 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। कंपनी इस बैटरी पैक पर 1 साल की वारंटी भी दे रही है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की चार्जिंग को लेकर कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने के बाद 100 किलोमीटर की रेंज देता है।

स्कूटर के ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसके फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन दिया है। स्कूटर के फीचर की बात करें तो कंपनी ने इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ओडोमीटर, सेंट्रल लॉकिंग, रिवर्स स्विच, 17.5 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज, पास स्विच, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, एलईडी टर्न सिग्नल लैंप, लो बैटरी इंडिकेटर जैसे फीचर्स को दिया गया है। स्कूटर में अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर को दिया गया है।

इसके सस्पेंशन की बात करें तो कंपनी ने इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है तो रियर में डुअल मोनो सस्पेंशन को लगाया गया है। टेक इलेक्ट्रा अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी पर 1 साल की वारंटी देने के साथ साथ इसी मोटर पर भी 18 महीने की वारंटी दे रही है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 73,079 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में उतारा है और इस स्कूटर की शुरुआती कीमत ही इसकी ऑन रोड कीमत भी है।