Term Insurance Plan लेने से पहले जानें ये जरूरी बाते, नहीं होगी परेशानी
आज के बदलते वक्त के साथ बीमा एक सख्त जरूरत बन गया है। कोविड़-19 के बाद लोगों को इसकी अहमियत भी समझ आ गई है, चाहें वो हैल्थ इंश्योरेंस हो या लाईफ इंश्योरेंस हो या फिर टर्म इंश्योरेंस हो, कोरोना के बाद बीमा की दुनिया में बहुत कुछ बदल गया है अब ज्यादातर लोग बीमा को फालतू का खर्चा ना समझ कर इसे गंभीरता से ले रहें है और अपनी-अपनी जरूरतों के मुताबिक इंश्योरेंस प्लान खरीद रहें है। बीमा खरीदते समय लोग अक्सर छोटी-छोटी गलतियां कर देते है और इसका ख़ामियाज़ा उनको बाद में भुगतना पड़ता है।
Auto Driver रातों-रात बन गया करोड़पति, मिले 25 करोड़!
अगर बात करे टर्म इंश्योरेंस की तो यह सबसे प्रचलित इंश्योरेंस में से एक है। टर्म इंश्योरेंस प्लान लेते समय सबसे बड़ी गलती करने से बचना चाहिये क्योंकि यह प्लान आपके और परिवार के लिए बेहद जरूरी होता है यह प्लान आपके परिवार को किसी अनहोनी की स्थिीति में आर्थिक मजबूती के साथ उनका भविष्य सुरक्षित करेगा।

क्लेम सेटलमेंट प्रोसेस को आसान बना देंगे ये जरूरी टिप्स
सबसे पहले आपको यह जान लेना होगा की परिवार में आश्रितों को कितने कवरेज की जरूरत है। टर्म इंश्योरेंस आपकी सालाना आय का कई गुणा होता है।
प्लान लेते समय इस बात का अवश्य ध्यान रखें की कम प्रिमियम देने के चक्करों में कम अवधि का बीमा ना लें असल में ऐसी पॉलिसी में आपका फ़ायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है।
बीमा लेने से पहले आपको दूसरी कंपनियों के प्लान भी चेक कर लेने चाहिए हो सकता है आपको इससे भी बेहतर प्लान मिल जाए।
क्लेम सेटलमेंट हिस्ट्री का जान लेना भी बेहद जरूरी है, आप जिस कंपनी से प्लान खरीदने जा रहें है वो वक्त पर क्लेम तो पास करती है या नहीं।
किसी भी पॉलिसी में नोमिनेशन बेहद ही महत्वपुर्ण हिस्सा होता है। नोमिनेशन के जरिए आप यह सुनिश्चित करते हैं कि किसी भी अनहोनी की स्थिति बीमा की रकम आपके द्वारा नामांकित व्यक्ति को ही मिले।
इंश्योरेंस प्रोवाईड़र से किसी भी तरह की जानकारी ना छुपाऐ जैसे कि कोई बिमारी या और कुछ अन्य समस्या हो जो हमारे क्लेम को रिजेक्ट ना कर सकें।





