मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

'द केरल स्टोरी' के आगे फेल हुआ KGF का रॉकी भाई, कमाई 200 करोड़ के पार

प्रकाशित: May 15, 2023 11:55रिपोर्ट: Navtej TV

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म 'द केरल स्टोरी' की धूम मची हुई है और फिल्म शानदार कमाई करके नए रिकॉर्ड बना रही है। 5 मई को थिएटर्स में रिलीज होने के बाद से 'द केरल स्टोरी' की धमाकेदार कमाई देश ही नहीं विदेश में भी कमाल दिखा रही है। 'द केरल स्टोरी' के आगे बड़ी-बड़ी फिल्में दम तोड़ती दिख रही है और अब यह फिल्म केजीएफ जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ रही है।

दूसरे रविवार सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शाहरुख खान की 'पठान' शामिल थी लेकिन अब इस फिल्म को केरल स्टोरी से कड़ी टक्कर मिल रही है। 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद 'द केरल स्टोरी' की धूम मची हुई है। यश स्टारर KGF 2 ने दूसरे संडे 22.68 करोड़ रुपये कमाए थे लेकिन 'द केरल स्टोरी' ने 23.75 करोड़ कमाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। अदा शर्मा की फिल्म का KGF 2 को पीछे छोड़ना बहुत ही शानदार रिकॉर्ड है।

10 दिन में 'द केरल स्टोरी' ने 140 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 'द केरल स्टोरी' 200 करोड़ की कमाई करने की तरफ बढ़ रही है और जल्द ही कमाई के नए रिकॉर्ड बना देगी। इस फिल्मों को कई राज्यों में ट्रैक्स फ्री कर दिया गया है और जल्द ही फिल्म विदेश में भी धूम मचा रही है।

इन रेस्क्यू के लिए तैयार हुई देश की पहली महिला टीम

इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बानी, सिद्धी इदानानी का दमदार अभिनय देखने को मिलेगा। फिल्म मलयालम, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ के साथ हिंदी में रिलीज होगी। हिंदू और क्रिश्चियन लड़कियों को लव जिहाद में फंसाने की पूरी कहानी को इसमें बताया गया है। लेकिन इस सत्य घटना पर आधारित फिल्म का विरोध करना कई सवाल खड़े कर रहा है।