फिल्म में कश्मीरी पंड़ितों का नरसंहार देखकर रोने लगे दर्शक,जानें दर्द भरी कहानी
1990 में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित फिल्म द कश्मीर फाइल्स लगातार चर्चाओं में है, कश्मीरी पंडितों के दर्द को इस फिल्म में जिस तरह दर्शाया गया है वाकई में वो इमोशनल कर देने वाला है। कश्मीरी पंडितों पर बनी दिल दहला देने वाली फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कई लोगों का दिल तो जीत ही लिया, फिल्म देखने वालों की आंखो में आंसू तक देखे गए, विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी द कश्मीर फाइल्स 1990 में कश्मीरी पंड़ितो के नरसंहार पर आधारित है. यह भारत के इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक है जो कि दशकों तक कश्मीरी और बाकी भारतीयों के जहन में रहेगी. फिल्म के ट्रेलर में दिखे आतंक, दहशत, डर ने दर्शकों को काफी एक्साइटेड कर दिया था. अब उसी का नतीजा है कि फिल्म देखने के लिए लोगों की लाइन लगी हुई है।
Boyfriend हो या Husband लड़कियां किसी से शेयर नहीं करती अपने ये राज!
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी यह फिल्म देखी है और काफी भावुक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि अगर यह फिल्म आपके दिल को छूती है तो कश्मीर के पीड़ितों की मदद के लिए आवाज उठाएं। सुरेश रैना का परिवार भी मूल रूप से कश्मीर का रहने वाला है, रैना में पंडितों के नरसंहार के बाद उनका परिवार उत्तर प्रदेश में आकर बस गया था।
वो अब अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में रहते हैं। इस फिल्म के जरिए कश्मीरी पंडितों के दर्द को देखने के बाद लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। हर किसी ने फिल्म को शानदार बताया है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस फिल्म पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। द कश्मीर फाइल्स को भारत में 561 सिनेमाघरों, 113 ओवरसीज स्क्रीन्स में रिलीज किया गया था. यह संख्या अन्य बिग बजट मूवीज के मुकाबले कम है. लेकिन इसके बावजूद फिल्म की पहले दिन की कमाई सरप्राइजिंग है।

द कश्मीर फाइल्स' देशभर में 11 मार्च को रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने पहले दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार समेत कई सितारे नजर आए हैं और कहानी के साथ इनकी एक्टिंग को भी दर्शक पसंद कर रहे हैं।





