मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

बॉक्स ऑफिस पर 'द कश्मीर फाइल्स' की सुनामी, 5वें दिन हुई बंपर कमाई

प्रकाशित: Mar 16, 2022 17:26रिपोर्ट: Navtej TV

'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर अब देश में जबदस्त जंग देखने को मिल रही है और फिल्म जब रिलीज हुई तो स्कीन बहुत कम थी। लेकिन जैसे ही इस फिल्म को लेकर पीएम मोदी ने अपनी बात रखी तो स्कीन की संख्या 600 से 2 हजार कर दी है और कमाई का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ने लग गया है।

शर्मनाक: Ukraine Women से रूसी सैनिक कर रहे है बलात्कार

डायरेक्टर विवेक अग्न‍िहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स का बॉक्स ऑफ‍िस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ की कमाई की थी लेकिन इसके बाद से फिल्म की कमाई की ऐसी सुनामी आई है कि फिल्म ने 5 दिन में 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। रिलीज के पहले दिन से ही फ‍िल्म के हाउसफुल शोज मिल रहे हैं।

फिल्म एनाल‍िस्ट ने कहा है कि बॉक्स ऑफ‍िस पर सुनामी की तरह कमाई में इजाफा हुआ है शुक्रवार 3.55 करोड़, शन‍िवार 8.50 करोड़, रव‍िवार 15.10 करोड़, सोमवार 15.05 करोड़, मंगलवार 18 करोड़, टोटल कमाई 60 करोड़ के पार चली गयी है। इस फिल्म का बजट 20 करोड़ ही बताया जा रहा है। आने वाले दिनों फिल्म की कमाई का आंकड़ा जल्द ही 100 करोड़ के पार जाएगा और इसकी वजह लोगों का फिल्म के प्रति लगाव बढ़ना बताया है।


इस फ‍िल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी नजर आए है। कई राज्यों में फ‍िल्म को टैक्स-फ्री कर दिया गया है और कम स्क्रीन्स के बावजूद द कश्मीर फाइल्स ने कमाई करने में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है।