मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

बॉक्स ऑफिस: 10 करोड़ वाली इस फिल्म ने 12वें दिन में कमा डाले 200 करोड़ रुपए

प्रकाशित: Mar 24, 2022 20:26रिपोर्ट: Navtej TV

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई ने नए रिकॉर्ड्स बना रही है और कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस फिल्म को लेकर इतना विवाद हुआ है कि रिलीज से पहले फिल्म को बहुत कम स्किन पर दिखाया गया। लेकिन इसके बाद इस फिल्म ने कमाई की ऐसी रफ्तार पकड़ी की स्किन की संख्या बढ़ने के साथ लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Russia Ukraine War | USA कर रहा जंग में उतरने को तैयारी, क्या है Third World War आहट!

फिल्म में कश्मीरी पंडितों के साथ जो घटना हुई थी उसका दर्द बयां किया गया है और इस फिल्म का बजट 10 करोड़ था। लेकिन फिल्म में जो कहानी और पंडितों के साथ जो अत्याचार हुआ है उसको लेकर लोग भावुक हो गए और फिल्म को देखने सिनेमाघर पहुंचने लगे। इसके बाद फिल्म को सोशल मीडिया पर जमकर सहयोग मिला। 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म महज 12 दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।


इस फिल्म की कमाई का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है और इस फिल्म के कारण दूसरी फिल्मों को बहुत नुकसान हो रहा है। पहले 600 स्क्रीन पर रिलीज होने के बाद दूसरे हफ्ते में फिल्म के लिए स्क्रीन संख्या 4000 के पार चली गयी है। फिल्म जानकारों के अनुसार 10 दिन बाद फिल्म की कमाई का ग्राफ ​कम होता है लेकिन इस फिल्म में उल्टा होता दिख रहा है और दर्शकों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है।

इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर, मृणाल कुलकर्णी समेत कई कलाकारों दमदार अभियन देखने को मिला है। 'द कश्मीर फाइल्स' में कश्मीरी पंडितों के साथ 90 के दशक में जो हुआ वह दिखाया गया है।