मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

पीएम मोदी ने 'द कश्मीर फाइल्स' का किया समर्थन, कमाई में हुआ भारी इजाफा

प्रकाशित: Mar 15, 2022 18:20रिपोर्ट: Navtej TV

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर देश ही नहीं विदेश में भी चर्चा हो रही है और इस फिल्म को लेकर पीएम मोदी ने पहली बार बड़ा बयान दिया है। पीएम ने कहा कि यह फिल्म उस सच को बता रही है जो सालों से दबाया जा रहा था लेकिन लोगों को अब उस काले सच को जानने का समय आ गया है। इस फिल्म को लेकर केरल कांग्रेस ने सवाल खड़े किए थे तो इस पर जमकर राजनीति होनी शुरू हो गयी थी।

Kangana ने The Kashmir Files को लेकर Bollywood की जमकर लगाई क्लास,VIDEO

इस फिल्म को बनने में बहुत समय लगा है और इस फिल्म का सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार किया जा रहा है। इस फिल्म का बजट ज्यादा नहीं है लेकिन इसके बाद भी इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा है। 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म को 600 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था लेकिन दर्शकों की बढ़ती मांग को देखते हुए इसे अब 2 हजार से ज्यादा स्क्रीन पर उतारा जा चुका है।

11 मार्च की कमाई 3.5 करोड़ थी जो दूसरे दिन बढ़कर 8.5 करोड़ पहुंची और तीसरे दिन 15.10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। 'द कश्मीर फाइल्स' ने 27 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है जो बहुत बड़ी बात है।


इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर, मृणाल कुलकर्णी जैसे कलाकार है। फिल्म में कश्मीरी पंडितों की उस वक्त की कहानी को बताया गया है जो 90 के दशक में उनके साथ ऐसा हुआ था। फिल्म को अभिषेक अग्रवाल ने प्रोड्यूस किया है जो लोगों को बहुत पसंद आ रही है। यह फिल्म आने वाले दिनों में 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो सकती है।