मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

'कश्मीर फाइल्स' को टक्कर देगी साउथ की ये फिल्म, 25 मार्च को होगी रिलीज

प्रकाशित: Mar 21, 2022 14:59रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना का खतरा कम होती ही सिनेमाघरों में एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में रिलीज हो रही है। लेकिन इन दिनों फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने सभी फिल्मों पर भारी पड़ती दिख रही है और फिल्म की कमाई का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म को लगभग 10 दिन का समय हो चुका है लेकिन फिल्म की कमाई कम होने की जगह बढ़ती जा रही है। पिछले सप्ताह शुक्रवार को रिलीज हुई अक्षय कुमार की बच्चन पांडे बॉक्स पर कुछ ज्यादा धमाका नहीं कर पायी और इसकी वजह भी द कश्मीर फाइल्स को बताया गया है।

Yogi ने तोड़ा Aparna Yadav का सपना, BJP में आने से नहीं मिला कोई फायदा

बच्चन पांडे ने रिलीज के पहले दिन 13.5 करोड़ कमाए तो दूसरे दिन घटकर 12 करोड़ ही कमा पाई और तीसरे दिन का अंकाड़ा भी ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म पर द कश्मीर फाइल्स भारी पड़ गयी है और अब आने वाले हफ्ते में एसएस राजामौली की 'आरआरआर' रिलीज होने वाली है। अगर इस फिल्म पर भी ऐसा ही प्रभाव पड़ा तो यह बहुत बड़ा झटका होगा फिल्म RRR के लिए।

लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्म RRR आने वाले दिनों में जबरदस्त धमाल मचा सकती है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि 'बच्चन पांडे' बॉक्स ऑफिस पर खुद को कैसे बचा पाती है। एसएस राजामौली अपने फिल्म 'आरआरआर (RRR)' को हिट करने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। इसमें सुपरस्टार एनटीआर जूनियर, राम चरण और अजय देवगन भी शामिल है। 'कश्मीर फाइल्स' को फिल्म आरआरआर ही टक्कर दे सकती है।