मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

बाबा और मामा के राज में 'द केरल स्टोरी' हुई टैक्स फ्री, ममता ने लगाया बैन

प्रकाशित: May 09, 2023 11:27रिपोर्ट: Navtej TV

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने धमाल मचा रखा है लेकिन इसके साथ ही फिल्म पर जमकर राजनीति भी होनी शुरू हो गई है। इस फिल्म की कहानी केरल की सची घटना पर आधारित है और इसमें इस्लाम के नाम पर लड़कियों के साथ जो हैवानियत हुई है उसको बताया गया है। इस फिल्म को अब राजनीति का रूप मिलना शुरू हो गया है और इसी वजह से बीजेपी और विपक्ष दल इस फिल्म को लेकर अलग-अलग सोच रख रहे है।

नाचना उपचुनाव मामले में सम्बंधित अधिकारियो पर होगी कार्रवाई

मध्य प्रदेश में शिवराज चौहान के बाद अब यूपी में सीएम योगी ने भी फिल्म 'द केरल स्टोरी' को टैक्स फ्री कर दिया है। इस फिल्म को टैक्स फ्री करने के निर्देश सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि द केरल स्टोरी इस्लामी सोच वाली आतंकवाद की भयावह को जनता के सामने ला रही है।

सीएम योगी 12 मई को लोकभवन में अपनी कैबिनेट के साथ The kerala Story फिल्म देखेंगे। वहीं बंगाल ममता बनर्जी ने इस फिल्म पर बैन लगा दिया है और इसका कारण सुरक्षा को बताया गया है। ममता के साथ केरल सरकार और तमिलनाडु सरकार भी इस फिल्म के खिलाफ है। बीजेपी ने इस फिल्म को लेकर पश्चिम बंगाल पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस फिल्म को देख सकते है। पीएम मोदी ने भी इस फिल्म की तारीफ की है। एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तो दिग्विजय सिंह और कमलनाथ जी को द केरला स्टोरी फिल्म देखने के लिए टिकट भेजी है। इसके साथ कहा कि वह यह फिल्म देखेंगे तो उनका दृष्टिकोण बदल जाएगा। बटला हाउस एनकाउंटर पर आंसू बहाने वाले लोग और ममता दीदी रामनवमी के जुलूस और द केरला स्टोरी पर तो बैन लगाने से उनकी सोच का पता चलता है।