पिंकसिटी प्रेसक्लब की नई कार्यकारिणी का नवतेज टीवी ऑफिस में हुआ स्वागत—सम्मान
हाल ही में पिंकसिटी प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन किया गया... इसी कड़ी में प्रेसक्लब की कार्यकारिणी का भव्य स्वागत समारोह नवतेज टीवी की ओर से आयोजित किया गया.. स्वागत समारोह में सर्वप्रथम एडिटर इन चीफ रोहित तिवारी द्वारा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राधा रमन शर्मा को फूल माला और मैनेजिंग डायरेक्टर राजकुमार सैनी द्वारा शॉल सम्मानस्वरूप भेंट की गयी... तत्पश्चात महासचिव रामेन्द्र सोलंकी का भी फूल माला व शॉल उड़ाकर स्वागत किया गया...
पिंकसिटी प्रेसक्लब की नवनिर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी का नवतेज की ओर से हार्दिक अभिनन्दन और स्वागत
इसी क्रम में उपाध्यक्ष राहुल भारद्वाज, व सम्पूर्ण कार्यकारिणी के सदस्यों मोनिका शर्मा, अनीता शर्मा, नमो नारायण अवस्थी, पुष्पेंद्र राजावत, दीपक कुमार सैनी, विकास आर्या, ओमवीर भार्गव, दिनेश अधिकारी और नवतेज टीवी के उमंग माथुर का भी नवतेज टीवी प्रबंधन द्वारा अभिवादन किया गया...
आपको बता दें की स्वागत सम्मान की कड़ी में RTDC के पीआरओ सनी कुलश्रेष्ठ और आम आदमी पार्टी के जयपुर लोकसभा अध्यक्ष अर्चित गोयल ने भी शामिल होकर प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को सम्मानित किया.. सम्मान समारोह में पत्रकारिता की प्रासंगिकता पर विचार विमर्श सत्र में सभी कर्मठ पत्रकार मित्रों ने अपने अपने विचार रखे. नवतेज़ टीवी की टीम ने सभी आगुंतक aaguntak महानुभावों का आभार प्रकट किया और पत्रकारों से जुड़ी किसी भी समस्या में सक्रिय भागीदारी का विश्वास दिलाया.





