डाइट में इन चीजों को सेवन करने से होंगे जबरदस्त फायदे, जानें पूरी खबर
शरीर के लिए कुछ चीजों का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है लेकिन इसके लिए आपको यह जानना जरूरी है कि आपके लिए कौनसी चीज ज्यादा अच्छी है। इस चीजों के खाने से आपकी त्वचा, बाल और नाखूनों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। आपको एक बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपकी खूबसूरती बढ़ाने के लिए कॉस्मेटिक की जगह चावल, अंडा और सब्जी का सेवन करना होगा जो बहुत ही अच्छा होगा।
बलूचिस्तान की महिला सुसाइड बॉम्बर जिससे हिल गया पाकिस्तान!,VIDEO
चावल- ब्राउन राइस सेहत के लिए फायदेमंद है और ऐसा करने से आपके बाल-नाखूनों को फायदा मिलता है। चावल का सेवन करने से वजन भी कम होता है।
अंडा- अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। लोगों को रोजाना ब्रेकफास्ट में अंडे खाने के साथ दूध के साथ भी इसका सेवन करना चाहिए।

बादाम- बादाम का सेवन करने से आपकी यादाशत तेजी होती है और नाखून मजबूत होते है। अगर आप इसके तेल का इस्तेमाल करते है तो आपके बालों में चमक आएगी।
मशरूम- मशरूम में विटामिन-D पाया जाता है जो बालों के बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से चेहरे पर चमक आती है।
ब्रोकली- ब्रोकली हेल्दी होती है और इसमे आयरन होता है जो बालों की तेजी से ग्रोथ करता है। इसका सेवन आप सब्जी या स्लाद के रूप में कर सकते हैं।





