समय से पहले तेजी से झड़ने लगे बाल तो अपनाएं ये टिप्स, नहीं तो हो जाएंगे गंजे
बालों की समस्या आम समस्या हो गई है और इसके कारण सभी को परेशानी हो रही है। बालों के झड़ने को रोकने के लिए कई प्रकार के उपाय अपनाएं जाते है लेकिन इसके बाद भी उनका झड़ना कम नहीं होता है। इनके झड़ने के कई कारण होते है जिसमें सबसे प्रमुख आपकी जीवनशैली है। पुरुषों के कम उम्र में बाल झड़ने लगते हैं और 40 की उम्र तक कई पुरुष गंजे हो जाते हैं। अगर आपको इस बीमारी से बचना है तो आपको कुछ ऐसे टिप्स अपनाने होंगे जो आपको गंजा होने के साथ बालों के झड़ने को रोक देंगे।
Delhi आलाकमान की पहुँच से बाहर Rajasthan,Gehlot के आगे सब पस्त
एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो ज्यादा चिंता करते है या तनाव में रहते है उनके बाल तेजी से झड़ने लगते है। इसके लिए आपको पहले संतुलित आहार लेना शुरू करना होगा। प्रोटीन और आयरन से भरपूर आहार काफी मदद कर सकता है। कई लोगों को यह समस्या हार्मोन की वजह होती है। आपको बालों को काला और लंबा बनाने के लिए अंडे, पालक और बादाम जैसे खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करना होगा।

बालों को सुखाने के लिए ड्रायर या केमिकल वाली चीजों का इस्तेमाल करना बंद होगा। इसके सेवन से बाल तेजी टूटने शुरू हो जाते है। शैंपू और अनय प्रॉडक्ट आपके बालों के लिए सही नहीं है। हेयर फॉल से बचने के लिए अंडे की मालिश करनी चाहिए और बादाम जैसे अच्छे तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।





