मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

कोरोना की तीसरी लहर पर ICMR ने की भी बड़ी भविष्यवाणी, जल्द होगी..

प्रकाशित: Feb 05, 2022 21:49रिपोर्ट: Navtej TV

कोरोना वायरस की तीसरी लहर देश में कम होती दिख रही है और इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोरोना के नए केसों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। तीसरी लहर को लेकर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया है कि देश को जल्द इससे छूटकारा मिलेग और ओमीक्रोन वायरस भी अपने अंतिम चरण में है।

BJP विधायक की बहू ने सुनाई दर्दभरी कहानी

ICMR के तीसरी लहर मार्च तक हो सकती है लेकिन कुछ राज्यों में इसका असर देखने ​को मिल सकता है। कोरोना की तीसरी लहर में नए केस तेजी से बढ़े लेकिन वैक्सीन लगने के कारण यह अपना ज्यादा प्रभाव नहीं डाल सका और मरने वालों का आंकड़ा बहुत कम रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट को लेकर चिंता जताई है लेकिन अब हमे इस प्रकार के वायरस के साथ जीना होगा।

BJP ने तोड़ दिया नेताओं के बेटे-बेटियों का सपना

आईसीएमआर के दावों के अनुसार इस महीने के अंत तक तीसरी लहर खत्म हो जाएगी जो देश के लिए एक राहत की खबर है। देश में कोरोना के खतरे को देखते हुए बुस्टर डोज के साथ बच्चों को भी वैक्सीन लगायी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कोरोना के नए केस कम हो रहे हैं और रिकवरी दर भी तेजी से बढ़ रही है।


ओमिक्रॉन का नया वैरिएंट दक्षिणी अफ्रीका में पाया गया था और इसके बाद इसके मरीजों की संख्या कई देशों में पायी गयी है। WHO ने कहा है कि ओमिक्रॉन के 96 फीसदी मामलों में BA.1 और BA.1.1 की जानकारी मिली है लेकिन BA.2 से जुड़े मामलों में अब तेजी से वृद्धि होती दिख रही है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है सब वैरिएंट ओमिक्रॉन से ज्यादा प्रभाव डालता है और इसी वजह से इसका खतरा ज्यादा बताया जा रहा है।