ये टॉॅप की हिरोइन करने जा रहीं है धमाकेदार डिजीटल डे़ब्यु
90 के दशक की चहेती अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर जल्द ही एक थ्रिलर हिंदी वेब सीरीज में अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। डिजिटल दुनिया में बड़े-बड़े स्टार्स के बाद सूची में एक और लोकप्रिय नाम जुड़ गया है। अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफअली खान, मनोज वाजपेयी, पंकज त्रिपाठी, और अन्य लोकप्रिय बड़े पर्दे के अभिनेताओं ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिऐ उर्मिला मातोंडकर की वापसी बेहद पेचीदा नजर आ रही है.
“भगवान राम को नहीं मानूंगी” कहने वाली Archana की Bigg Boss में बहस शुरू

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने उर्मिला मातोंडकर की फोटो वाला फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है। प्री-प्रोडक्शन का काम तेजी से हो रहा हैं। प्रोजेक्ट तिवारी का फर्स्ट लुक पोस्टर 3 अक्टूबर 2022 को जारी किया गया है, शो की रिलीज की तारीख और इसका प्रीमियर कहां होगा, इस बारे में अभी कोई अपडेट नहीं है, मेकर्स के सामने आने के बाद यह जानकारी अपडेट की जाएगी। उर्मिला मातोंडकर इस शो की मुख्य कलाकार हैं, बाकी कलाकारों का खुलासा होना बाकी है, वह सत्या, रंगीला] पिंजर, कौन, एक हसीना थी, भूत और अन्य जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। इस वेब सीरीज का निर्देशन अभिनेता-निर्देशक सौरभ वर्मा ने अपनी कंटेंट इंजीनियर्स टीम, डॉ राज किशोर खवारे और उत्पल आचार्य के साथ किया है।





