नाखूनों के बदलते रंग से हो जाएं सावधान, नहीं तो होगी ये खतरनाक बीमारी
आज के समय बीमारी होने के कई कारण होते है लेकिन कुछ ऐसी बीमारियां भी होती है जो आपकी सेहत में होने वाले बदलाव से ही उनकी पहचान की जा सकती है। लेकिन आज हम आपको आपके नाखूनों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां नाखूनों से इंसान की सेहत का पता लगाया जा सकता है।
चिकित्सा के जानकारों के अनुसार अगर किसी के पैर या हाथों के नाखूनों पर सफेद धब्बे या निशान दिखते हैं तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जो आपको बीमार होने के संकेत देते हैं। आज हम अपको नाखूनों पर भी सफेद निशान होने के कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं।
4 महीने के प्यार के बाद Tina Dabi की दूसरी Marriage, रिश्वत मामले में आरोपी हैं होने वाले पति
मैनीक्योर करवाने से नाखूनों को नुकसान होता है और इसके कारण नाखूनों पर सफेद धब्बे होने शुरू हो जाते हैं। इसलिए आपको मैनीक्योरिस्ट का इस्तेमाल कम करना चाहिए।
कई बार देखा गया है कि नाखूनों पर सफेद धब्बे बनने का कारण फंगल संक्रमण भी होता है। इसके होने का कारण रोगाणु आपके नाखूनों के अंदर चले जाते हैं और उससे फंगल इन्फेक्शन होना शुरू हो जाता है। इसके लिए आपको हाथ या पैर को धोने के बाद अच्छी तरह सुखाना होगा।

नाखूनों पर सफेद धब्बे होने का कारण कैल्शियम या जिंक की कमी को बताया जाता है। इनकी कमी होने से नाखून कमजोर होते है और
बाल टूटने शुरू हो जाते है।
दवाएं ज्यादा लेने से नाखूनों पर बूरा असर पड़ता और उनको नुकसान होता है। नाखून पर सफेद रेखाएं दिखने का कारण आपके नाखूनों के विकास को प्रभावित करता है।





