मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

दिल से जुड़ी हर बीमारी होगी दूरी, अपनाएं ये डाइट

प्रकाशित: Mar 29, 2023 04:33रिपोर्ट: Navtej TV

आज के समय में हर इंसान को दिल से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है और इसकी वजह हमारी खराब लाइफस्टाइल है। अगर आपको इस समस्या से बचना है तो आपको अपनी डाइट में बदलाव करना होगा। कम उम्र के लोग भी हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं जो चिंता का विषय बनता जा रहा है। दिल से जुड़ी बीमारी के कई कारण है जिसमें मोटापा, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल भी शामिल है। कुछ ऐसे फूड्स हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर दिल की बीमारी के खतरे से बच सकते हैं।

आकांक्षा मौत मामले में बड़ा Update आया सामने

हरी सब्जियां
हरी सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती है। दिल के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी हैं ऐसे में आप लगातार इसका सेवन करें।

ओट्स
ओट्स में बहुत ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है और इसके कारण कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जाता है। आपके शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल बाहर निकल जाएगा तो हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है।

साबुत अनाज
साबुत अनाज आपकी सेहत को हमेशा अच्छा बनाकर रखता है। इसमें फाइबर का बड़ा स्रोत हैं जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है।