शराब से ज्यादा इन चीजों के सेवन से खराब होता है लिवर, जानें पूरी खबर
हमारे शरीर को अच्छे से बनाए रखने के लिए लिवर का सेहतमंद होना फायदेमंद होता है। लेकिन कई बार हम ऐसी चीजों का सेवन करते है जो लिवर को कमजोर करने का काम करती है और इसके कारण लिवर की समस्या होती है। अगर आप अपने लिवर को हेल्दी बनाकर रखना चाहते है तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
मौसी के प्यार में दिवाने भतीजे ने पत्नी को इस तरह लगाया ठिकाने की दिमाग चकरा जाये!
चीनी-जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन करना भी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होगा। चीनी लिवर को भी नुकसान पहुंचाती है तो शुगर जैसी बीमारियों को आसानी से घर में प्रवेश करने देती है। चीनी लिवर को शराब से भी जल्दी डैमेज करती है।
विटामिन A - कई लोगों को इस बात का पता नहीं होता है कि विटामिन A आपके लिए हानिकाकर भी साबित हो सकता है। वैसे तो शरीर में विटामिन A बहुत जरूरी होती है लेकिन इसकी मात्रा ज्यादा बढ़ने पर लिवर को नुकसान पहुंचाता है।

मेदा- कई लोगों को मेदे से बनी चीजे बहुत ज्यादा पसंद होती है लेकिन इसके सेवन से उनको लिवर जैसी बीमारी होने का खतरा भी ज्यादा होता है। कई लोग इसका सेवन सफेद आटे के साथ करते है जो सही नहीं है।
रेड मीट- प्रोटीन से भरपूर रेड मीट का सेवन ज्यादा करना सेहत के लिए सही नहीं माना जाता है। इसी वजह से आपको रेड मीट से दूरी बनानी होगी। इसके सेवन दिमाग और किडनी को भी नुकसान होता है।





