मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
फिल्मी फीवर

टाइगर 3 का सीन हुआ लीक!

प्रकाशित: Mar 02, 2023 00:28रिपोर्ट: Navtej TV

कुछ समय पहले रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म पठान में सलमान खान का कैमियो था। सलमान खान के कुछ मिनट के सीन को देखने के बाद अब उनके फैंस को उनकी फिल्म टाइगर 3 का बेसब्री से इंतजार है। लगातार लोगों की बेताबी और ज्यादा बढ़ती जा रही है। लेकिन अब सलमान खान के फैंस के लिए टाइगर 3 फिल्म की एक और जनक सामने आ गई है हालांकि वीडियो आधिकारिक नहीं है बल्कि सेट पर से ही लीक हुआ है।


आपको बता दें कि सलमान खान की टाइगर 3 का जो वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो में इमरान हाशमी का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है और इस वीडियो में हल्की सी झलक कैटरीना कैफ की भी देखने को मिली है हालांकि इस वीडियो की क्या सच्चाई है इसके बारे में अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है सभी लोग इसे टाइगर 3 फिल्म के सेट से लीक हुआ वीडियो बता रहे हैं। कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी को देख यह माना जा रहा है कि ये विडियो सेट का ही हैं।


* तस्वीर हुई वायरल :
आपको बता दें कि इस वायरल हो रहे वीडियो में इमरान हाशमी ने ग्रे रंग के कपड़े कैरी किए हुए हैं। पूरा कमरा धुआं धुआं सा लग रहा है। कई और लोग भी इस लीक हुए वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। टाइगर 3 नाम के एक पेज ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है की टाइगर 3 रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

* सलमान खान की टाइगर 3 दिवाली पर होगी रिलीज :
आपको बता दें कि सलमान खान की टाइगर 3 फिल्म की शूटिंग जोरों पर है और ऐसा बताया जा रहा है कि इस फिल्म में इमरान हाशमी अहम रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं यह टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म है और इस फिल्म से पहले 2012 में एक था टाइगर और साल 2017 में टाइगर जिंदा है आई थी। सलमान खान की यह दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और अब फिल्म मेकर्स को टाइगर 3 से भी काफी उम्मीदें हैं।

Gajendra singh का Gehlot पर पलटवार

आपको बता दें कि सलमान खान की टाइगर 3 फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जिस तरह से सलमान शाहरुख के साथ पठान में दिखाई दिए थे उसी तरह शाहरुख सलमान खान के साथ टाइगर में भी नजर आने वाले हैं। वाईआरएफ ने पहले ही स्पाई यूनिवर्स का ऐलान कर दिया है। आने वाले साल में दर्शकों को सलमान और शाहरुख तथा रितिक रोशन जैसे बड़े सितारे किसी ना किसी एक फिल्म में भी दिखाई दे सकते हैं।