मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

प्रेग्नेंसी के दौरान इन संकेतों की नहीं करें अनेदखी, दोनों की जान को होगा खतरा

प्रकाशित: Feb 17, 2022 18:10रिपोर्ट: Navtej TV

प्रेग्नेंसी के दौरान सभी महिलाओं को अपने बच्चे साथ अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। लेकिन कई बार छोटी से गलती के कारण उनको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है इसका मां की सेहत पर पड़ता है। 9 महीने के समय के दौरान कई बार ऐसे लक्षण या संकेत दिखते है जो इस बात का की तरफ इशारा करते है कि मां और बच्चा सही है या नहीं।

धंधे में धकेलना चाहते है मेरे मां-बाप, प्लीज मेरी मदद करें..जब लड़की ने Police से मांगी मदद

लेकिन कई महिलाएं ऐसे संकेतों की अनदेखी करती है जो आगे चलकर उनके लिए जानलेवा साबित होते हैं।प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले बच्चे के विकास के लिए खानपान और दवाओं के साथ रेगुलर चेकअप भी जरूरी होता है। अगर आपको हमारे द्वारा बताए जा रहे लक्षण दिखे तो आप डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें.

पेट दर्द- प्रेग्नेंसी के समय सबसे ज्यादा समस्या पेट को लेकर होती है और पेट में कभी-कभी खिंचाव महसूस होता है जो सामान्य है। लेकिन कई बार पेट में इस तरह की सिकुड़न से ज्यादा होता है तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

बच्चे का मूवमेंट कम होना- अगर प्रेग्नेंसी के समय बच्चे का मूवमेंट कम हो रहा है या नहीं हो रहा तो आपको बिना देरी किए डॉक्टर से मिलना चाहिए। 28 सप्ताह के बाद बच्चा एक्टिव हो जाता है कि आप उसकी हलचल महसूस होती है तो अच्छा और नहीं होती है तो यह चिंता की बात हो सकती है।


ब्लड शुगर- प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को डायबिटीज की शिकायत होने का ज्यादा खतरा होता है और आपको इस बात पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। ब्लड शुगर ज्यादा या कम होने का असर होने वाले बच्चे पर पड़ता है।

ज्यादा ब्लीडिंग- प्रेग्नेंसी के समय ज्यादा ब्लीडिंग होना भी खतरा है और इसके कारण बच्चे की जान को ज्यादा होता है। ज्यादा ब्लीडिंग होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और इसका इलाज लें।