मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
लाइफस्टाइल

इस छोटी से गलती के कारण हो रही डायबिटीज मरीजों की मौत,आप हो जाएं सावधान

प्रकाशित: May 11, 2023 17:00रिपोर्ट: Navtej TV

पूरी दुनिया में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे है और इसका प्रमुख कारण हमारी खराब लाइस्टाइल। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे है जिसके बारे में आपको पहले पता नहीं होगा क्योंकि डायबिटीज मरीज को अपने खान-पान पर बहुत ज्यादा ध्यान देना होता है लेकिन कई बार मरीज एक गलती कर बैठता है जो उसकी मौत का कारण बन जाता है।

कोरोना महामारी के बाद तो सभी बीमारियों का खतरा बढ़ा है लेकिन इसमें डायबिटीज की बीमारी भी दुनिया भर में तेजी से फैल रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकाड़ों के अनुसार डायबिटीज की बीमारी कोरोना से भी खतरनाक है और तेजी से इसका विस्तार हो रहा है। डायबिटीज मरीज अगर ब्लड शुगर की अनदेखी करता है तो वह मौत के मुंह में जाने की तरफ बढ़ रहा है।

चीन आबादी के मामले में नंबर वन है और डायबिटीज मरीजों के मामले में भी वह नंबर वन बना हुआ है। लेकिन उसे भारत से दोनों ही मामलों में कड़ी टक्कर देता हुआ जल्द ही आगे निकल जाएगा। वर्तमान में दुनिया भर में 8 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं और जल्द ही यह आंकड़ा 10 करोड़ के पार होने वाला है।

Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News | Latest News

पिछले साल डायबिटीज के कारणा इंग्लैंड में 7 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई जो आंकड़ा सामान्य से बहुत ज्यादा बताया जा रहा है। कोरोना महामारी की वजह से डायबिटीज मरीज का नियमति हेल्थ चेकअप्स नहीं हो पाया था। इसके कारण उनको अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। भारत में तेजी से इसके मरीज बढ़ने का कारण लापरवाही है। भारत में अभी इस बीमारी को लेकर लोगों में इतनी जागरूकता नहीं है और इसके कारण वह अपनी लाइफस्टाइल पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे है। लेकिन आपको इस बीमारी से बचना है तो समय-समय पर हेल्थ चेकअप्स लेना होगा।