राजस्थानः एक क्लिक में पढ़े राजनीति, रोजगार, अपराध और खेल से जुड़ी 10 बड़ी खबरें
सरकारी कर्मचारियों को साल में 2 बार मिलेंगे प्रमोशन
राजस्थान में सरकारी अधिकारी.कर्मचारियों को साल में दो बार प्रमोशन के मौके मिलेंगे। रेग्युलर डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी के बाद बचे हुए खाली पद भरने के लिए कमेटी की एक और रिव्यू बैठक हो सकेगी।
सरकार के खिलाफ मंत्रियों की बयानबाजी आई सामने
राजस्थान की कांग्रेस सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा हैं। संकट के दौरान समर्थन करने वाले छह विधायकों में भी अब नाराजगी दिखने लगी है उन्होंने कांग्रेस से अलग होने की धमकी भी दे दी है। उनका कहना है उनसे किए वादे पूरे नहीं हुए और सरकार के मंत्रियों का रवैया हमारे प्रति ठीक नहीं है।
राजस्थान में बारिश बनी आफत, कई जिलों में बाढ़ के हालात
विधायक का भाई नकल करवाता गिरफ्तार
महुआ से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला के छोटे भाई हरिओम मीणा को एग्जाम में फर्जीवाड़ा करते गिरफ्तार किया है। हरिओम ने पैसे लेकर ऋषि कुमार को डमी कैंडिडेट के रूप में एग्जाम में बैठाया। दोनों को जयपुर के शिवदासपुरा इलाके के एग्जाम सेंटर के बाहर से अरेस्ट किया गया।
जोधपुर में 78 साल में भारी बरसात
राजस्थान में कई इलाकों में लगातार हो रही बरसात से जनजीवन अस्त.व्यस्त कर दिया है। जोधपुर में 78 सालों में पहली बार जुलाई में भारी बरसात हुई है। दक्षिण.पश्चिमी राजस्थान के भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और पाली में जबर्दस्त पानी गिरा। कारें.बाइक, सिलेंडर सड़कों पर बहते नजर आए।
60 कावड़ियों से भरे ट्रक को ट्रेलर ने मारी टक्कर
दौसा के मेहंदीपुर बालाजी में एक बेकाबू ट्रेलर ने 60 कावड़ियों से भरे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कांवडियों से भरा ट्रक पलट गया। 40 से ज्यादा कांवड़िए घायल हो गए।
मंत्री गुढ़ा ने फिर दिखाए बगावती तेवर
अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर रेप
अलवर के लक्ष्मणगढ़ के एक गांव में महिला को नशे की दवा सूंघाकर उसकी अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर रेप करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। महिला ने 2 मई को मुकदमा दर्ज कराया था।
प्रतापगढ़
रीट परीक्षा में उड़ाया गया हिंदू मान्यताओं का मखौल. गजेंद्र चंडालिया
रीट भर्ती परीक्षा को लेकर प्रतापगढ़ भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया ने हिंदू मान्यताओं का मखौल उड़ाने का आरोप लगाते हुए गहलोत सरकार की निंदा की हैए चंडालिया ने कहा कि रीट परीक्षा के दौरान हिंदू महिलाओं की सुहाग की निशानी मंगलसूत्र और बिंदी उतरवाना साथ ही पुरुषों की जनेऊ तक उतरवा देना हिंदू मान्यताओं का घोर अपमान है।

कारगिल विजय दिवस पर निकाली गई तिरंगा यात्रा
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में आज जयपुर शहर युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरुवंशी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा कार्यालय से अमर जवान ज्योति तक तिरंगा यात्रा निकाली और पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बोले सीएम गहलोत
सीएम गहलोत ने देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लोगों से जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है, उन्होंने ट्वीट किया कि मानसून के दौरान संक्रामक रोगों के खतरे में वृद्धि होती है, कोरोना के बढ़ते मामले भी इसी का नतीजा हैं।
बिहार से भागकर मकराना पहुंचा नाबालिग जोड़ा
मकराना पुलिस ने बिहार के गोपालगंज से भागकर आये नाबालिग लड़का. लड़की को पकड़ा हैए घर से 300 रुपए लेकर नाबालिग लड़की और लड़का ट्रेन के जनरल कोच में चढ़ गए और 4 दिन भूखे.प्यासे ट्रेन की टॉयलेट में सफर किया।





