राजस्थानः एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें
कांग्रेस हिंदुस्तान की नहीं पाकिस्तान की पार्टी
कांग्रेस नेता अधीर रंजन द्वारा राष्ट्रपति पर दिए गए बयान के बाद लगातार कांग्रेस पर हमलावर है। विधायक मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेसए देश के दुश्मनों की पार्टी है। ये हिंदुस्तान की पार्टी नहींए पाकिस्तान की पार्टी है।
ग्रेड थर्ड टीचर्स के ट्रांसफर पर लगी रोक
प्रदेश में पिछले 3 साल से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे थर्ड ग्रेड टीचर का इंतजार और बढ़ गया है। शिक्षा विभाग ने थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर पर रोक लगा दी है। जिसके बाद अब जिले से जिले में भी थर्ड ग्रेड टीचर्स के ट्रांसफर नहीं हो सकेंगे।
राजस्थान में पॉजिटिविटी रेट 4ः से ऊपर
राजस्थान में कोरोना एक बार फिर डराने लगा है। प्रदेश के 33 में से 13 ऐसे जिले हैं, जहां नए पॉजिटिव बढ़े हैं। यहां पिछले 7 दिन से औसत पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से ऊपर है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 252 केस मिले हैं।
राजस्थान में 26 अगस्त को होंगे छात्रसंघ चुनाव
राजस्थान के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। प्रदेश में 2 साल बाद एक बार फिर छात्रसंघ चुनाव होने जा रहे हैं। प्रदेशभर में 26 अगस्त को छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग होगीए जबकि 27 अगस्त को रिजल्ट आएगा।
भादरा में तीसरे दिन भी रही नेटबंदी
गोकशी मामला गर्माने के बाद भादरा तहसील के गांव गांधीबड़ी और चिड़ियागांधी में लगाया गया कर्फ्यू आज तीसरे दिन भी जारी रहा। लगातार तीसरे दिन प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने इन गांवों में डेरा जमाए रखा।
हनीट्रैप से जुड़े मामले में 5 लोग गिरफ्तार
उदयपुर में हनीट्रैप से जुड़ा एक मामला सामने आया है। फिजिकल शिक्षक को हनीट्रैप में फंसाकर लाखों रुपए लूटने के मामले का खुलासा हुआ हैए पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पिता ने 13 साल की बेटी से किया रेप
बूंदी में एक पिता द्वारा अपनी ही 13 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैए नाबालिग पीड़िता ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बताया कि 2 साल से उसका पिता उससे रेप कर रहा है जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।
दुनिया की सबसे बड़ी पथमेड़ा गोदाम गोशाला में फैला संक्रमण
सांचौर में स्थित विश्व की सबसे बड़ी पथमेड़ा गोदाम आनंद वन से चल रही 6 गोशालाओं भी खतरनाक लंपी वायरस फैलने का मामला सामने आया है। जिससे 10 दिनों में लंपी स्किन बीमारी से 340 गायों की मौत हो चुकी है। जबकि 1440 गायों में संक्रमण फैला हुआ है।
प्रशासन शहरों के अभियान के तहत कैंप का आयोजन
जयपुर के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 100 में सामुदायिक भवन में प्रशासन शहरों के अभियान के तहत कैंप का आयोजन किया गयाए इस दौरान पट्टा संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया गया।
सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
बीकानेर में देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों खेत में काम करके वापस लौट रहे थे, घटना के ड्राइवर को हिरासत में लेकर ट्रेलर जब्त कर लिया गया है।





