पीएम मोदी की मौजूदगी में साहा लेंगे सीएम पद की शपथ, 8 विधायक बनेंगे मंत्री
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में त्रिपुरा में माणिक साहा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा त्रिपुरा पहुंच चुके हैं। माणिक साहा को सर्वसम्मति से विधायकों का नेता चुना गया है और माणिक साहा दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
इंडियन ओवरसीज बैंक में 10 लाख की लूट
सूत्रों के अनुसार, सीएम माणिक सहित 8 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। इसके साथ ही कैबिनेट में 5 नए चेहरों के आने की पूरी संभावना बनी हुई है। बीजेपी ने पिछले तीन दशकों में पूर्वोत्तर राज्य में सत्ता बचाकर रखी है। जनता ने भाजपा 2.0 सरकार बनाने का जनादेश दिया है।
राज्यपाल एसएन आर्य राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाएंगे। त्रिपुरा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 60 सीटों में से पूर्ण बहुमत के आंकडे को पार करते हुए 32 सीटें जीतीं है। बीजेपी और आईपीएफटी ने मिलकर चुनाव लड़ा था।





