‘तू झूठी मैं मक्कार’ के आगे फीकी पड़ी पठान, कमाई का आंकड़ा कर देगा हैरान
बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय बाद एक के बाद एक दमदार फिल्मे रिलीज हो रही है और ऐसे में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। पिछले दिनों बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरूख खान की फिल्म पठान ने ऐसा धमाल मचाया है कि कमाई के मामले में उसने बाहुबली जैसी फिल्मों की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। लेकिन अब फिल्म पठान को भी रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने टक्कर देनी शुरू कर दी है।
इतनी याचना के बाद राक्षस भी पिघल जाए-Video
फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। फिल्म की कहानी लोगों को बहुत पसंद आ रही है और इसी वजह से फिल्म की कमाई का ग्राफ बढ़ा है। फिल्म 8 मार्च को रिलीज हुई थी। पहले दिन 16 करोड़ तो दूसरे दिन 10 करोड़ की कमाई करने में सफल रही है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 25 करोड़ रुपये के पार हो गया है।
शनिवार और रविवार की छुट्टी होने की वजह से कमाई का ग्राफ बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। इसका बजट 95 करोड़ बताया जा रहा है। लेकिन फिल्म की कमाई का ग्राफ देखकर लग रहा है कि वह अपने बजट से ज्यादा की कमाई करके 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।





