मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

दरगाह के पास हनुमान प्रतिमा लगाने पर हुआ दंगा,धारा 144 लागू

प्रकाशित: May 17, 2022 20:21रिपोर्ट: Navtej TV

देश के अलग-अलग राज्यों से इन दिनों सांप्रदायिक तनाव की खबरें आ रही है, छोटी-छोटी घटनाएं घटनाएं बड़े सांप्रदायिक तनाव की वजह बन रही हैं, मध्यप्रदेश के नीमच से 2 समुदायों के बीच तनाव की बड़ी खबर सामने आई है, जहां दो पक्षों में इतना विवाद बढ़ गया कि पुलिस को भीड़ पर काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और इलाके में धारा 144 लगाने पड़ी, क्यों खड़ा ये विवाद देखिए हमारी ये रिपोर्ट।

ज्ञानवापी में शिवलिंग नहीं, फव्वारा मिला- औवेसी

मध्यप्रदेश के नीमच में पुरानी कचहरी पर हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, नीमच एसपी सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि यहां एक दरगाह है. वहां कुछ लोगों ने हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना कर दी. इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया. सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ है. इसमें दो तीन बाइकों को नुकसान पहुंचा है.

हालांकि, विवाद में कोई भी घायल नहीं हुआ है, एसपी सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि जहां विवाद हुआ, वहां हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग रहते हैं. विवाद के वक्त भीड़ हटाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए. इसके बाद पुलिस ने गलियों में पेट्रोलिंग की और लोगों से घरों में रहने के लिए कहा गया है. इतना ही नहीं लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने के लिए भी कहा गया है. उन्होंने बताया कि जो लोग अफवाह फैला रहे हैं, उनकी पहचान की जा रही है,


उन पर कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, अभी तक विवाद को लेकर किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। वहीं इससे पहले मध्यप्रदेश के खरगोन में भी रामनवमी पर हिंसा हुई थी. जुलूस पर पथराव के बाद दो गुटों में विवाद हो गया था, इसके बाद खरगोन में कर्फ्यू लगाया गया था. साथ ही हिंसा के आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया था।