मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
खेल जगत

U-19 विश्व कप: सेमीफाइनल में कंगारूओं से भीड़ेगी टीम इंडिया, 24 साल से नहीं मिली हार

प्रकाशित: Feb 02, 2022 18:10रिपोर्ट: Navtej TV

वेस्टइंडीज में खेला जा रहा अंडर-19 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एंटिगा के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच को लेकर भारतीय टीम में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है और इसकी वजह उसका शानदार प्रदर्शन है। टीम ने क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी थी।

विश्व कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बहुत ही शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं जिसमें से कंगारू टीम को 2 मैच में ही जीत मिली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप में भारत को 24 साल में एक बार भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है। भारत को अंतिम हार 1998 में मिली थी।

5 वर्षीय मासूम से दरिंदगी, 12 साल के नाबालिग ने किया Rape,VIDEO

2000 के सेमीफाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी। टीम इंडिया ने 2012 और 2018 का U-19 WC ऑस्ट्रेलिया को हराकर ही विश्व कप जीता था। मौजूदा विश्व कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन अभी तक जबरदस्त रहा है। इस लीग में टीम को एक भी हार नहीं मिली है और ऑस्ट्रेलिया को एक हार का सामना करना पड़ा है।

ऑस्ट्रेलिया ने क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया था। आज का मैच दोनों टीमों के लिए निर्णायक होगा जो मैच हारी उसका सफर खत्म और जो मैच जीती वह फाइनल में प्रवेश करेगी।

पत्नी ने की पति की हत्या, कटे सिर को थैले में ड़ालकर पहुंची


भारत- यश धुल ( कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, हरनूर सिंह, राज बावा, कौशल ताम्बे, दिनेश बाना, निशांत सिंधू, विकी ओस्तवाल, राजवर्धन हंगरगेकर, वासु वत्स, रवि कुमार।

ऑस्ट्रेलिया- कूपर कोनोली ( कप्तान), कैंपबेल केलावे, टीग वीली, एडेन काहिल,कोरे मिलर, जैक सिनफील्ड, टोबियास स्नेल, विलियम साल्जमैन, जैक निसबेट, लाचलान शॉ, टाम व्हाइटनी।