चेतावनी: बाजार में बने लाखों आधार कार्ड नहीं होगे अब मान्य, UIDAI ने लिया बड़ा फैसला
भारत में आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज बन गया है जो आपके लिए बहुत जरूरी है और इसके बिना आपके कई काम अटक सकते है। कई बार आधार कार्ड को लेकर खबर आती है कि इसके कारण लोगों की सूचना विदशों में दी जा रही है तो कई बार कहा जाता है कि आधार कार्ड से किसी के साथ आसानी से ऑनलाइन धोखाधड़ी की जा सकती है।
इन सब के बीच यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने अब बाजार में बनने वाले स्मार्ट आधार कार्ड की मान्यता खत्म कर दी है। इसमें बताया गया कि पिछले कुछ समय से बाजार में तेजी से PVC कार्ड बन रहे हैं जो सही नहीं है और वे मान्य नहीं होंगे।
यूपी में सत्ता बनाने और गिराने में यूथ का सबसे बड़ा हाथ, इतिहास भी देता है इसकी गवाही
इसको लेकर कहा गया है कि इसमें बहुत सारी कमियां होती हैं जो इसकी सुरक्षा को कमजोर करती है। इसमें आगे बताया किया बाजार में बने कार्ड सिक्योरिटी के लिहाज से खरे नहीं है और आपको अगर आधार का PVC कार्ड बनवाना है तो आप इसे 50 रुपए देकर ऑफिशियल ही बनवा सकते हैं।

कुछ लोगों ने खुले बाजार में आधार स्मार्ट कार्ड प्रिंट करने का काम करते है जो सही नहीं है। आधार PVC कार्ड मूलरूप से डिजिटली साइन सिक्योर QR कोड और फोटोग्राफ, डेमोग्राफिक डिटेल्स के साथ कई प्रकार के सिक्योरिटी फीचर होते हैं जो इसको सुरक्षित बनाते है।
Bulli Bai App के बाद Clubhouse में Muslim महिलाओं के लिए गंदी बात,देखें Video
इस खबर के बाद अगर आपके पास बाजार से बना कार्ड है तो आप उसको नष्ट करके आधिकारिक रूप से बनाये गए कार्ड को अपने नास रखें ताकि आपको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।





