यूपी: एक लाख के इनामी बदमाश गब्बर सिंह के साथ जायसवाल भी गिरफ्तार
यूपी पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश गब्बर सिंह के साथ 25 हजार का इनामी बदमाश भी मनीष जायसवाल को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गब्बर सिंह पर लखनऊ, फैजाबाद, सुल्तानपुर, गोंडा समेत कई जिलों में 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है।
जिसमें उसके खिलाफ लूट, हत्या, डकैती, जमीनों पर कब्जा समेत कई गंभीर धाराओं में मामले भी दर्ज है। पुलिस को इन इनामी बदमाशों की लंबे समय से तलाश थी।

इस गिरफ्तारी के बारे में पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि इन दोनों इनामी बदमाशों को लखनऊ एसटीएफ ने किया गिरफ्तार और इसके बाद इनको बहराइच पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
रिपोर्ट: रिजवान खान





