पत्थरबाजों के बचाव मे उतरा ये मौलाना, बुलडोजर चला तो कफन बांध कर निकलेंगे!
कानपुर में हुई हिंसा और बवाल के मामले में पुलिस की तरफ से जारी पत्थरबाजों और उपद्रवियों के पोस्टर का अब असर दिखाई देने लगा है, पोस्टर चस्पा होने के बाद कुछ पत्थरबाज तो खुद सरेंडर कर रहे हैं और 50 लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया जा चुका है, यहीं नहीं प्रशासन के द्वारा आरोपियों की 147 संपत्तियों की पहचान कर ली गई है सरकार जल्द इनपर बुलडोजर भी चलवा सकती है।
दंगाईयों के घरों पर अगर चला Bulldozer तो कफन बांधकर निकलेंगे पत्थरबाज!
कानपुर हिंसा के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के जरिये माहौल बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भड़काऊ पोस्ट कर लोगों को उकसाया गया। पुलिस ने इनके खिलाफ भी आईटी एक्ट और धार्मिक भावनाएं आहत करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिए है।
कानपुर में हिंसा के बाद पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। पुलिस दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के जरिए जो फोटो हासिल किए थे इनके जरिए उन सभी लोगों को पहचानने का काम किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने 147 ऐसी इमारतों की भी पहचान की जहां से पत्थरबाजी की गई, अब इन इमारतों की वैधता की भी जांच की जाएगी, जिसके आधार पर बुलडोजर से कार्रवाई की जाएगी।

बुलडोजर के खौफ से इसका विरोध पहले ही शुरू हो गया है, कानपुर शहर के काजी मौलाना अब्दुल कुद्दूस हादी ने कहा है कि अगर कानपुर में बुलडोजर चला तो लोग कफन बांध करके बाहर भी निकल आएंगे, काजी ने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का भी आरोप लगाया है कि गिरफ्तार किए गए 90 90% मुस्लिम हैं. बाकी सिर्फ 10% लोग गिरफ्तार हुए हैं।





