UP के महंत ने दी खुलेआम मुस्लिम महिलाओं को रेप की धमकी, देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में महंत इतना शर्मनाक बयान दिया है जिसके कारण उनका हेट स्पीच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। वायरल वीडियो में मंहत ने एक मस्जिद के बाहर एक सभा को संबोधित करते हुए मुस्लिम महिलाओं के अपहरण और बलात्कार की धमकी दी हैं।
Hijab, Halal Meet और अजान से भड़क रही है देश में हिंसा
महंत ने कहा अगर कोई मुस्लिम इलाके में किसी लड़की को परेशान करता है तो वे मुस्लिम महिलाओं का अपहरण कर लेगा और सार्वजनिक रूप से उनका बलात्कार करेगा। इसके बाद वहां खड़े लोगों ने "जय श्री राम" के नारे लगाए है अैर इस वीडियो को मोहम्मद जुबैर द्वारा ट्वीट किया गया है।

ये वीडियो दो अप्रैल का बताया जा रहा है भाषण देने वाला महंत महर्षि श्री लक्ष्मण दास उदासीन आश्रम के महंत बजरंग मुनि दास होने की बात कही जा रही है। महंत ने कहा मैं आपको यह कह रहा हूं कि अगर खैराबाद में किसी भी हिंदू लड़की को आपके द्वारा छेड़ा गया, तो आपकी बेटी और बहू को आपके घर से बाहर लाऊंगा और उसके साथ बलात्कार करूंगा। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच शुरू कर दी है और पुलिस ने कहा कि जांच के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





