यूपी में 7 चरण में होंगे चुनाव: 10 फरवरी से 7 मार्च तक होगा मतदान, 10 मार्च को आएगा परिणाम
देश में सबसे ज्यादा विधानसभा सीटों वाले राज्य यूपी की 403 सीटों के लिए 7 चरण में चुनाव कराने का फैसला किया गया है। चुनाव आयोग ने कोविड नियमों के साथ राज्य में चुनाव कराने का फैसला लिया है। 10 फरवरी को पहले चरण की शरूआत आएगी और एक महीने बाद यानि 10 मार्च को परिणाम आएगा। आयोग ने कोरोना के खतरे को देखते हुए 15 जनवरी तक सभी प्रकार छोटी—बड़ी रैली, सभाओं और रोड शो पर पाबंदी लगा दी है।
यूपी में 7 चरणों में होने वाले मतदान की तारीखें-
पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा।
दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होगा।
तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होगा।
चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा।
पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होगा।
छठे चरण का मतदान 3 मार्च को होगा।
सातवें चरण का मतदान 5 मार्च को होगा।

परिणाम: 10 मार्च को सभी राज्यों का परिणाम एक साथ आएगा।
चुनाव से पहले फ्रंटलाइव वर्कर्स को बूस्टर डोज लगानी होगी।
80 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे।
चुनाव खर्च की सीमा बढ़ाकर 40 लाख की गई।
राजनीतिक दलों के लिए सुविधा ऐप बनाया गया है जिसके माध्यम से वह अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
यूपी में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त होने जा रहा है।
चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक दलों ने दी अपनी प्रतिक्रिया





