तहसीलदार से इश्क करना महिला कांस्टेबल को पड़ा भारी, दर्दनाक मौत से खत्म हुई प्रेम कहानी
फेसबुक के जरिए हुआ प्यार ज्यादा दिनों तक नहीं चलता है और इस घटना में भी ऐसा ही हुआ है। बताया जा रहा है कि एक महिला कांस्टेबल की दोस्ती एक नायब तहसीलदार से होती है लेकिन कुछ दिनों बाद उस महिला कांस्टेबल की डेड बॉडी एक नाले में मिलती है। लखनऊ के PGI थाना क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई पुलिस ने जब पड़ताल की तो जानकारी हुई कि शव महिला कांस्टेबल रुचि सिंह का है. इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई, पुलिस का कहना है कि ये मामला प्रेम प्रसंग का है, महिला सिपाही रुचि शादीशुदा थी. उसकी शादी एक कांस्टेबल से हुई थी.
Hijab के खिलाफ Post लिखने पर Bajrang Dal कार्यकर्त्ता की हत्या, इलाके में तनाव
वह वर्तमान में कुशीनगर में तैनात हैं, जानकारी के मुताबिक, प्रतापगढ़ के रानीगंज में तैनात नायब तहसीलदार की फेसबुक से माध्यम से रुचि से दोस्ती हुई थी. इसके बाद बातचीत बढ़ी. पिछले 5 वर्षों से दोनों रिलेशनशिप में थे. बताया ये भी जा रहा है कि नायब तहसीलदार भी शादीशुदा है, लेकिन महिला सिपाही उस पर शादी का दबाव डाल रही थी, पुलिस इस केस में कड़ियां जोड़ते हुए गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है, जानकारी के मुताबिक महिला कांस्टेबल बीते 13 फरवरी से ड्यूटी पर नहीं पहुंची थी.

इसके बाद महिला सिपाही के साथियों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन रुचि सिंह का फोन लगातार स्विच ऑफ जा रहा था. इसके बाद साथियों ने मुकदमा दर्ज कराया। वही मामले में आरोपी नायब तहसीलदार को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि लखनऊ पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही इस गुत्थी को सुलझाएगी कि आखिर महिला का शव नाले में कैसे मिला।





