मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
दिल्ली

Udaipur Murder Case में हुई NIA की एंट्री, हत्यारों के आकाओं का खुलेगा राज

प्रकाशित: Jun 29, 2022 20:45रिपोर्ट: Navtej TV

नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले कन्हैयालाल का तालिबानी तरीके से मर्डर के मामला ने पूरे देश को शर्मशार कर दिया है। गौस और रियाज मंगलवार को दिनदहाड़े गला काट कर हत्या की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस की नाकामी से Kanhaiya Lal का हुआ सिर कलम

हत्यारों के खिलाफ अनलॉफुल एक्टविटी एक्ट समेत आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए गहलोत ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है जिसमें कानून-व्यवस्था को लेकर बातचीत करेंगे। बताया जा रहा है एक हत्यारा गौस पाकिस्तान भी गया था और इसी वजह से उसके आकाओं के बारे में पता करने के​​ लिए NIA की एंट्री हो चुकी है।

हत्यारों के तार पाकिस्तान से जुड़े होने की बात सामने आई तो गृह मंत्रालय ने बुधवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण को घटना की जांच की जिम्मेदारी दी है। इस मामले में अंतरराष्ट्रीय संलिप्तता की जानकारी का पता लगाया जाएगा।


अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि गृह मंत्रालय ने एनआईए को कन्हैया लाल की नृशंस हत्या की जांच करने का निर्देश दिया है। हत्यारों ने वीडियो सार्वजनिक करते हुए कहा कि वे ‘‘इस्लाम के अपमान’’ का बदला ले रहे हैं। पिछले कुछ समय से राजस्थान के कई जिलों में हिंसक घटनाएं हुई है जो किसी आंतकी संगठन के सक्रिय होने के दावों की तरफ इशारा कर रही है। राजस्थान की जनता से अपील है कि वह शांति बनाए रखें और कानून को अपना काम करने दें।