कन्हैयालाल की पोस्टमार्टम में मिले 26 वार, रेत कर अलग किया धड़
उदयपुर में हुए कन्हैयालाल हत्याकांड़ से पूरे देश में हाहाकार मच गया है और आरोपियों ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को भी जान से मारने की धमकी दी है। इस हत्या के बाद पूरे प्रदेश में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। सीएम ने प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है और हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दिलाने का भरोसा दिया है।
पुलिस की नाकामी से Kanhaiya Lal का हुआ सिर कलम
कन्हैयालाल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपियों ने धारदार हथियारों से कन्हैया पर दो दर्जन से ज्यादा वार किए थे। शरीर पर 12 कट में से अधिकतर गर्दन पर किए हैं। वहीं आरोपियों ने रेत कर गर्दन को शरीर से अलग किया था। इस हत्याकांड का एक आरोपी रियाज पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है।
गहलोत सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा दोषियों को ठोक देना चाहिए। आरोपियों को चार दिनों में फांसी पर लटकाना चाहिए ताकि उनको दर्द का एहसास हो सकें। इस घटना के बाद आम जनता हत्यारों का एनकाउंटर या फांसी की मांग कर रही है।

कुमार विश्वास ने कहा दिमाग़ सुन्न है। उदयपुर की घटना केवल एक इंसान की हत्या नहीं है बल्कि मनुष्यता की हत्या है।मज़हबी कट्टरता के खेत में जो ज़हर सियासत ने बोया उसके हत्यारे-झाग चौखट तक आ पहुँचे हैं।वक़्त हाथ से निकले उससे पहले देश को सोचना पड़ेगा।देश की सोचिए उत्तेजना से बचिए, समय सबका हिसाब करेगा

