रूस के हमले के बाद यूक्रेन के लिए जंग लड़ेगी ये खूबसूरत महिला सैनिक
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई करने के आदेश दे दिए है और इस वजह से तीसरे युद्व का खतरा बढ़ गया है। यूक्रेन एक छोटा सा देश है और इसी वजह से सरकार ने अपने देश के लोगों से जंग लड़ने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। यूक्रेन की सेना में अभी 18 से 60 उम्र की सभी महिलाएं सेना में अपनी सेवाएं दे रही है और इसी वजह से यूक्रेन रूस से टक्कर लेने से पीछे नहीं हट रहा है। इस हालात में महिलाओं का अपने देश के प्रति जो प्रेम और जज्बा दिख रहा है वह उसकी ताकत बन रहा है।

यूक्रेन की महिला सैनिक अपने बारे में जानकारी देते हुए कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर हरी है। इन वीडियो में वह दुनिया को बता रही हैं कि वो किसी भी हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गयी है। ऐसा बहुत कम बार देखा जाता है कि इतनी खुबसूरत महिलाओं के हाथों में इतने खतरनाक हथियार हो जिसमें वह अपने दुश्मन को जंग के ललकार रही है।

सेना की वर्दी में महिलाएं यूक्रेन के झंडे के साथ गीत गाती दिख रही है और कुछ तस्वीरों में महिलाएं सैन्य अभ्यास करती दिख रही हैं। महिलाएं जंगल में युद्ध अभ्यास करती भी दिखी हैं इस तरह महिलाओं को जंग के लिए लड़ना बहुत बड़ी हिम्मत की बात है। यूक्रेन की सेना रूस का ज्यादा समय तक मुकाबला नहीं कर सकती और इसी वजह से महिलाओं को भी सेना में शामिल किया गया है। सोशल मीडिया पर इन महिलाओं की बहादुरी की जमकर तारीफ हो रही है और उनका हौसला बढ़ाया जा रहा है।





