मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
देश विदेश

फिल्मी पर्दे पर ही नहीं हकीकत में भी यूक्रेन के असली हीरो बने राष्ट्रपति, सेना के साथ संभाला मोर्चा

प्रकाशित: Feb 26, 2022 13:41रिपोर्ट: Navtej TV

यूक्रेन और रूस की बीच चल रही जंग के तीसरे दिन भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं और दुनिया को डर लगने लगा है कि इन दोनों के कारण तीसरा युद्व शुरू नहीं हो जाए। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी पर कब्जा करने वाली है और कीव के एक हवाई अड्डे पर कब्जा कर लिया है। इस जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने जो हिम्मत दिखाई है उसको लेकर पूरी दुनिया में उनकी तारीफ हो रही है।

कहीं पूजा तो कहीं मांगी जा रही है दुआ, अपनों की वापसी का इंतजार

यूक्रेन के इस राष्ट्रपति का जज्बा देखकर हर कोई उनको असली हीरो बता रहा है और रूस के टक्कर लेने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। जेलेंस्की ने कहा दुश्मनों के निशाने पर वे पहले नंबर पर हैं लेकिन वे कहीं नहीं जाने वाले हैं। युद्ध हमने शुरू नहीं किया लेकिन खत्म हम ही करेंगे।

Russia Ukraine War: पहले मिसाइल अटैक अब शहर में घुसे टैंक, रूसी हमले में 7 की मौत!

जेलेंस्की यूक्रेनी टेलीविजन के साथ फिल्मों में काम कर चुके है और इसी वजह से उनको फिल्मी दुनिया का हीरो नहीं असली हीरो कहा जा रहा है। जेलेंस्की के पास किसी प्रकार का राजनीतिक अनुभव नहीं है लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपने देश के लिए बहुत अच्छे काम किए है। फिल्म दुनिया का एक हीरो एक दिन देश का राष्ट्रपति बन जाता है। इस समय देश को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत है तो इस फिल्मी हीरो हकीकत में बता दिया कि वह सेना के साथ खड़े है और रूस को सबक सिखा रहे हैं।


जेलेंस्की को राष्ट्रपति चुनाव में तत्कालीन राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको को चुनौती मिली लेकिन यहां की जनता ने जेलेंस्की पर भरोसा जताया और उनको 73% वोटों के साथ यूक्रेन का राष्ट्रपति बना दिया। इसके बाद से उनका प्रभाव बढ़ता गया और जंग के समय उनकी हर बात को जनता एक झटके में देश के लिए लड़ने के लिए तैयार हो गयी है।